अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर वाराणसी में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस मैदागिन चौराहे से शुरू होकर बुलानाला होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा।धाम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और कठोर सजा की मांग को लेकर बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्जी अर्पित की।
आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित कराना और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाना है। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने धार्मिक नारे लगाए और न्याय की मांग को बुलंद किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |