बीएचयू में आईआरओ साइंस शो का शुभारंभ, लाइव प्रयोगों से छात्रों ने समझा विज्ञान का रोचक संसार

वाराणसी, 18 जुलाई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में शनिवार को आईआरओ साइंस शो का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएचयू के कुलपति प्रो. ए.के. चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आईआईटी (बीएचयू) के रिसर्च स्कॉलर मनोहर कुमार द्वारा आयोजित इस साइंस शो में वाराणसी के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों डीपीएस, सीएचएस, बीएनएस सहित कई स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने लाइव साइंस प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को सरल, रोचक और व्यवहारिक रूप में समझा।

Advertisement

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक और शिक्षक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विज्ञान आधारित आकर्षक प्रस्तुतियों और प्रयोगों ने सभी को प्रभावित किया।

Advertisement

आईआरओ साइंस शो का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना है। आयोजन के दौरान आईआरओ की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post