नवनीता कुँवर पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ

नवनीता कुँवर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही में शनिवार को अलंकरण समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेश राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय एवं अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।  

समारोह में विद्यालय के चारों सदनों के पदाधिकारियों, विभागाध्यक्षों और छात्र परिषद के सदस्यों का अलंकरण किया गया।इस अवसर पर हर्ष विश्वकर्मा को हेड बॉय और तान्या विश्वकर्मा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया।

Advertisement

वहीं चारों सदनों के हाउस कैप्टन सहित अन्य काउंसिल सदस्यों को बैज प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।खेल शिक्षक मृत्युंजय शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सामूहिक विकास का माध्यम है।

Advertisement

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।समारोह का समापन वरिष्ठ समन्वयक सुश्री सत्यप्रिया सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post