शंकराचार्य का काम धर्म प्रचार, राजनीति नहीं : मंत्री ओमप्रकाश राजभर

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का कार्य धर्म का प्रचार-प्रसार करना है, राजनीतिक हस्तक्षेप करना नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि राजनीति करनी है तो खुलकर राजनीतिक मैदान में उतरना चाहिए।

मंत्री राजभर ने सोनम वांगचुक के मामले में कहा कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए जो उचित निर्णय था, वही लिया गया।मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर पर प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि जमीन सरकारी थी और शिक्षण संस्थान के नाम विधिवत दर्ज होती तो सवाल नहीं उठते। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय का निर्माण सपा सरकार के कार्यकाल में हुआ और इसके लिए सपा जिम्मेदार है।

Advertisement

एनडीए के घटक दलों द्वारा आगामी चुनाव में सीटों के दावों पर मंत्री ने कहा कि कोई सीट किसी की निजी संपत्ति नहीं है। सीटों का निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से किया जाएगा।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post