अवतरण दिवस पर मां गंगा का पूजन, जगत कल्याण की कामना

अस्सी चौराहा स्थित अनंत विज्ञान मठ के उपमहंत दीपक प्रकाश आश्रम के अवतरण दिवस पर मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उपमहंत दीपक प्रकाश आश्रम ने भक्तों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर सुख, शांति और जगत कल्याण की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए पूजन में मां गंगा को पुष्प, माला, फल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में शांति, समृद्धि और सभी प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की।

Advertisement

उपमहंत दीपक प्रकाश आश्रम ने कहा कि मां गंगा सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की जीवनधारा हैं। गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी भक्ति प्रेम, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा और भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post