साइबर क्राइम कमिश्नरेट वाराणसी ने साइबर वज्र (CY-Vazra) अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कैंट क्षेत्र में संचालित गिरोह के 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 68,275 रुपये नकद और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी "भाग्यलक्ष्मी" नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे। गिरोह स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए लिंक उपलब्ध कराता था और नगद व ऑनलाइन माध्यम से रकम लेकर अंक आधारित सट्टा खिलाया जाता था।
![]() |
| Advertisement |
जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क रखते थे। मोबाइल फोन की जांच में सट्टेबाजी से संबंधित चैट, भुगतान विवरण, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनका फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वित्तीय सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
![]() |
| Advertisement |



