पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने मां विंध्यवासिनी और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, पंकज सिंह ‘डब्लू’ ने किया भव्य स्वागत

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने धार्मिक यात्रा के दौरान पहले मिर्जापुर पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने वाराणसी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और मां गंगा की आरती में भी शामिल हुए।

वाराणसी आगमन पर एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह ‘डब्लू’ द्वारा लहरतारा बौलिया स्थित समृद्धि लॉन में डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को नमन करते हुए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post