नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के बाद कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर लिखित समझौते से मुकरने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और पार्षद कांग्रेस वकास अंसारी ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के पार्षद दल ने अगली कार्यकारिणी में कांग्रेस पार्षद गुलशन अली को समर्थन देने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन चुनाव के दौरान उस वादे का पालन नहीं किया गया।
उन्होंने इसे कांग्रेस के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



