नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा का दबदबा, सपा को झटका; कांग्रेस फिर खाली हाथ

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह पदों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि समाजवादी पार्टी को एक सीट पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को इस बार भी हार का सामना करना पड़ा।

टाउनहॉल सभागार में देर शाम चुनाव अधिकारी अयोध्या प्रसाद तिवारी ने परिणाम घोषित किए। भाजपा के नरसिंह दास, संदीप रघुवंशी, बलराम कन्नौजिया, इंद्रा रानी और संजय केशरी तथा सपा के गोविंद प्रसाद सिंह निर्वाचित घोषित हुए। इसके साथ ही 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 10 हो गई, जबकि सपा के दो सदस्य रह गए।

Advertisement

चुनाव के दौरान कांग्रेस और सपा के बीच मतभेद भी सामने आए। आठ प्रत्याशियों के मैदान में आने के बाद सपा के अमरदेव यादव ने नाम वापस ले लिया, लेकिन कांग्रेस पार्षद दल नेता गुलशन अली के नाम वापस नहीं लेने से मतदान हुआ। कुल 107 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें एक मत अवैध घोषित हुआ।

Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी गुलशन अली ने सपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व चुनाव में सपा पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन देने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया। वहीं चुनाव में भाजपा के अतिरिक्त सदस्य की जीत से पार्टी को बढ़त मिली। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post