स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा में सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद गठन एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।इस अवसर पर बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि विद्यार्थी परिषद नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करती है। उन्होंने नवगठित परिषद के पदाधिकारियों को पद, प्रतिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में कक्षा 12 के अनमोल पाण्डेय को हेड बॉय तथा श्रद्धा सिंह को हेड गर्ल बनाया गया। इसके अलावा कल्चरल हेड, स्पोर्ट्स कैप्टन और चारों सदनों के कैप्टनों को सैश और बैज पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही कक्षा मॉनिटरों एवं सदनाध्यक्षों को भी उनके दायित्वों से अवगत कराया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. चौबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए वर्षभर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय और अनुशासित भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास अधीक्षक ले. एम.एस. यादव (सेवानिवृत्त) ने दिया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |