मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के भवन को गिराए जाने की कार्रवाई के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
एआईएमआईएम वाराणसी महानगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद अंसारी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित भवन को उत्तर प्रदेश सरकार और रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध बताया जाना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय का निर्माण सरकारी अनुदान और आमजन के सहयोग से हुआ है, जिसमें सभी वर्गों और समुदायों की सहभागिता रही है।
![]() |
| Advertisement |
ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न समुदायों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक अध्ययन-अध्यापन से जुड़े हैं। एआईएमआईएम ने भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने और मामले में उचित जांच कर न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



