रुपये न देने पर बेटे का खौफनाक कदम, मां को पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शराब की लत ने एक परिवार को उजाड़ दिया। यहां शराब पीने के लिए रुपये न मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पूरी रात घर में मां के शव के पास बैठा रहा। सुबह उसने खुद ग्राम प्रधान को फोन कर मां की मौत की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, बेनियापुर गांव निवासी 65 वर्षीय सावित्री देवी अपने बेटे त्रिभुवन के साथ रहती थीं। त्रिभुवन शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में मां से रुपये मांगता था। घटना वाली रात भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन मां के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

Advertisement

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उसने उनका सिर दीवार से भी टकरा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर से नहीं भागा और पूरी रात शव के पास ही बैठा रहा।

Advertisement

सुबह ग्राम प्रधान के मौके पर पहुंचने पर मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और घर की दीवार पर खून के निशान मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी शराब के नशे में अपनी मां के साथ मारपीट करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post