जंतर-मंतर पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। घटना उस समय हुई जब दीपके मंच से अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। स्याही फेंकने के बाद महिला ने उनके करीब पहुंचकर थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई।

घटना के बाद कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अभिजीत दीपके ने शांत रहते हुए कहा कि उन्हें स्याही का यह रंग पसंद है और इस तरह की हरकतों से उनके आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने अपने समर्थकों से भी संयम बनाए रखने की अपील की।

Advertiement

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post