काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से सीट आवंटन का डेटा नहीं मिलने के कारण अटक गई है। विश्वविद्यालय में अभी करीब 2400 सीटें खाली हैं, लेकिन डेटा उपलब्ध न होने से स्पॉट राउंड शुरू नहीं हो सका है।
बीएचयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला स्पॉट राउंड 16 जुलाई से शुरू होना था, जबकि तीन दिन बाद दूसरा स्पॉट राउंड आयोजित किया जाना था। इसके बाद 27 और 28 जुलाई को विभागों और संबद्ध कॉलेजों में चयनित छात्रों की रिपोर्टिंग तय थी तथा 30 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की पीजी कक्षाएं शुरू होनी थीं।
![]() |
| Advertisement |
इस बीच बीएचयू के प्रवेश पोर्टल पर जारी नोटिस में बताया गया है कि समर्थ पोर्टल से छात्रों के सीट आवंटन का डेटा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय का कहना है कि डेटा मिलने के बाद भी स्पॉट राउंड की प्रक्रिया शुरू करने में तीन से चार दिन का समय लगेगा।
![]() |
| Advertisement |
ऐसे में यदि दोनों स्पॉट राउंड निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराए जाते हैं, तो पीजी कक्षाओं की शुरुआत 30 जुलाई के बजाय अगस्त में होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल हजारों अभ्यर्थी स्पॉट राउंड की घोषणा और प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
![]() |
| Advertisement |



