जमीन कब्जे के आरोप निराधार, वैधानिक तरीके से हुई रजिस्ट्री: सुरेश सिंह

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने अपने ऊपर लगे जमीन कब्जाने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित भूमि की रजिस्ट्री पूरी तरह नियम-कानून के तहत हुई है।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि भूमि स्वामी ओमप्रकाश ने अपनी इच्छा से पहले जमीन अपने भतीजे को दान की थी, जिसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत उनके नाम रजिस्ट्री की गई। उन्होंने दावा किया कि ओमप्रकाश स्वयं रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे और अपना बयान दर्ज कराया था।

Advertisement

सुरेश सिंह ने कहा कि जमीन को लेकर विवाद परिजनों की आपत्ति के कारण खड़ा हुआ है और उनके खिलाफ बेवजह दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास अपनी निर्दोषता के सभी साक्ष्य मौजूद हैं और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post