श्रावण मेले को लेकर एसीपी दशाश्वमेध ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा और बैरिकेडिंग व्यवस्था का लिया जायजा

श्रावण माह में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने वाली  श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ दशाश्वमेध, पांडे हवेली और मदनपुरा क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मंदिरों के आसपास सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

एसीपी ने पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

Advertisement

इस दौरान थाना प्रभारी संतोष सिंह, दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज अनुज मणि त्रिपाठी समेत पुलिस टीम मौजूद रही। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि श्रावण मेले के दौरान बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर तैनात रहेगी।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post