वाराणसी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर DMM) नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने रेलवे में फर्नीचर सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार से बिल पास कराने और ठेके से जुड़े काम के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने सत्यापन कर ट्रैप बिछाया और बरेका स्थित सरकारी आवास पर रिश्वत लेते ही उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम ने लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय में भी जांच की। अधिकारी के कक्ष की तलाशी ली गई, कर्मचारियों से पूछताछ की गई और कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए गए। ट्रैप कार्रवाई के दौरान केमिकल लगे नोट बरामद किए गए और नियमानुसार परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए लखनऊ ले जाया गया।
![]() |
| Advertisement |
CBI अब अधिकारी के बैंक खातों, संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भी भूमिका है या नहीं। इस कार्रवाई के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है और लंबित भुगतान वाले ठेकेदारों के बीच भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



