सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, लल्लापुरा में किराए के मकान में रहने वाले हनुमान दास चौरसिया पान दरीबा क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। बताया गया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी पूजा किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करती थी, जिसको लेकर परिजन नाराज थे। एसीपी चेतगंज शुभम सिंह के मुताबिक, घटना से पहले मोबाइल चलाने को लेकर पूजा का अपनी मां से विवाद हुआ था। इसके बाद वह कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस के अनुसार, पूजा ने कमरे में चौकी के ऊपर सिलेंडर रखकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



