Rain Alert: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

देशभर में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 जुलाई को गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र तथा कोंकण-गोवा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 23 से 29 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी कई दिनों तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में 23 से 26 जुलाई तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 27 जुलाई के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 27 से 29 जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। 

Advertisement

उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

Advertisement

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी 23 से 29 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post