कैट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बंगाली टोला क्षेत्र का किया भ्रमण, स्थानीय लोगों की सुनीं समस्याएं

शुक्रवार की शाम कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बंगाली टोला क्षेत्र में भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बंगाली टोला के पार्षद चन्द्र नाथ मुखर्जी भी मौजूद रहे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने सड़क, साफ-सफाई समेत क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विधायक के सामने रखा।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से संवाद किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post