27 जुलाई को वाराणसी में निकलेगी भव्य प्रार्थना यात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी

गो सेवा, सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत 27 जुलाई को वाराणसी में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार, देशभर से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को भेजे जाएंगे। वाराणसी से करीब 5 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के तहत गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने, गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान देने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना और गो आधारित कृषि को बढ़ावा देने समेत विभिन्न मांगें सरकार के सामने रखी जाएंगी।

Advertisement

कार्यक्रम के लिए गोभक्तों को सुबह 7:30 बजे श्री संकट मोचन धाम पर एकत्र होने की अपील की गई है। सुबह 8 बजे गोमाता का पूजन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद सामूहिक प्रार्थना और ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ मंत्रोच्चार के साथ प्रार्थना यात्रा शुरू होगी। यात्रा में गोमाता की झांकी, संत-महात्मा, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, किसान, युवा और श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा के समापन पर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post