भारत रत्न स्व लता मंगेशकर की छोटी बहन और सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर वाराणसी में शोक की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर वाराणसी डर्बी शायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पितर कुंडा स्थित प्राचीन कुंड पर आयोजित हुआ, जहां क्लब के सदस्यों ने आशा भोसले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा कैंडल जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शकील अहमद जादूगर ने अपने संबोधन में कहा कि आशा भोसले का जन्म 8 दिसंबर 1933 को दीनानाथ मंगेशकर के परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में श्रोताओं का दिल जीता।उन्होंने बताया कि 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। क्लब की ओर से महान गायिका को शत-शत नमन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से गुफरान अहमद, हैदर मुलाई, जावेद हुसैन, समीम खान शकील खान और विक्की यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

