कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र का सिगरा थाने में स्थानांतरण, सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश पुलिस के वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा का स्थानांतरण सिगरा थाना प्रभारी पद पर किया गया है।करीब एक वर्ष तक कैंट थाने का कार्यभार संभालने के बाद उनके तबादले की सूचना मिलने पर थाने में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

सहकर्मियों ने कहा कि इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया। विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।अब वह सिगरा थाना प्रभारी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post