चितईपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार

चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने सन फ्लॉवर अकादमी के पास दीपक सिंह के घर पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान मौके से देह व्यापार में लिप्त 4 युवक और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, इस स्थान पर लंबे समय से अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती की मांग की



Post a Comment

Previous Post Next Post