शहर में जाम और अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर ने स्वयं भेलूपुर से पैदल गश्त शुरू कर मालवीय चौराहा (लंका) तक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ती नजर आई।
वहीं हैदराबाद गेट (BHU) क्षेत्र में चितईपुर चौकी इंचार्ज विवेक शुक्ला के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर खड़े वाहनों के स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गई।अभियान के दौरान अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशेड़ियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया।पुलिस की इस सख्ती से आम जनता ने राहत की सांस ली है, जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है।


कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाड़ा नं 5 में मंदिर और कुआं पर खुलेआम जुआ हो रहा है पुलिस मूकदर्शक बनी है
ReplyDelete