बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन

डोमरी, पड़ाव स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय तथा आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की निदेशक डॉ. कल्पलता पाण्डेय ने किया।शिविर के दौरान बच्चों को स्केटिंग, घुड़सवारी, नॉन फायर कुकिंग, हस्तशिल्प, मेंहदी, ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर, संगीत एवं विज्ञान से जुड़े विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ एवं कुशल प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया।

विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगा। वहीं डॉ. कल्पलता पाण्डेय ने बच्चों की प्रस्तुतियों एवं प्रतिभाओं की सराहना करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय, मुख्य मार्केटिंग प्रमुख अपूर्वा पाण्डेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीलम गुप्ता एवं श्री आशुतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post