ईंधन बचत की पहल: रामपुर विधायक आकाश सक्सेना का ई-रिक्शा काफिला

रामपुर में ईंधन बचत और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अलग पहल देखने को मिली है। शहर विधायक आकाश सक्सेना अब अपने आधिकारिक दौरों के लिए ई-रिक्शा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में चार नए ई-रिक्शा खरीदे हैं, जो अब उनके काफिले का हिस्सा होंगे।यह कदम नरेंद्र मोदी की अपील और योगी आदित्यनाथ के संदेश से प्रेरित बताया जा रहा है। विधायक न सिर्फ खुद ई-रिक्शा से यात्रा करेंगे, बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ कर्मी भी इन्हीं वाहनों का उपयोग करेंगे।

आकाश सक्सेना ने बताया कि ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए उनके आवास पर 20 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है, जिससे सभी वाहन संचालित होंगे। उनका कहना है कि भविष्य में वे पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिशा में काम करेंगे, ताकि ईंधन पर निर्भरता कम की जा सके।उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और संभावित ऊर्जा संकट से बचाने में मददगार साबित होंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post