खानपुर थाना क्षेत्र के मकरसन गांव में बुधवार देर रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकरसन गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज राजभर, जो मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है, कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। बुधवार रात वह करहट स्थित अपने घर पर परिवार के साथ सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान करीब 9:30 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 5-6 अज्ञात लोग उसके घर के बाहर पहुंचे और उसे घेर लिया।
हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर धारदार हथियार से उसके पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।परिजन घायल सूरज को तुरंत इलाज के लिए चंदवक (जौनपुर) ले गए, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही।

