दनियालपुर में विश्वकर्मा मार्शल आर्ट इंटर डोजो कॉम्पटिशन का आयोजन

विश्वकर्मा मार्शल आर्ट, दनियालपुर की ओर से इंटर डोजो कंपटीशन का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मार्शल आर्ट गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।विश्वकर्मा मार्शल आर्ट के फाउंडर रामाशंकर विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post