दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार को लंगड़ा हाफिज मस्जिद परिसर में सड़क की जद में आए चिन्हित निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति बनने के बाद कमेटी ने स्वयं मजदूरों के माध्यम से प्रभावित हिस्से का ध्वस्तीकरण शुरू कराया।
इससे पहले मस्जिद कमेटी ने प्रभावित 24 दुकानों को खाली कराकर मस्जिद परिसर के पूर्वी हिस्से में नई दुकानों का निर्माण भी शुरू करा दिया है। दुकानदारों के अनुसार, नई दुकानें तैयार होने के बाद प्रभावित व्यापारियों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे उनकी आजीविका पर कम से कम असर पड़े।
![]() |
| Advertisement |
गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक टीम ने मस्जिद के उत्तरी हिस्से में लाल निशान लगाकर प्रभावित क्षेत्र को चिह्नित किया था। इसके बाद प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच कई दौर की वार्ता हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से निर्माण हटाने का निर्णय लिया गया।
![]() |
| Advertisement |
प्रशासन का कहना है कि परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों और व्यापारियों के साथ सहमति बनाकर कार्य कराया जा रहा है, ताकि विकास कार्य समय से पूरा हो सके और विवाद की स्थिति न बने।
![]() |
| Advertisement |



