वाराणसी: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का Redmi 5G एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार,  भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले में वांछित अंकित कन्नौजिया उर्फ खली (22 वर्ष) निवासी महादेव नगर कॉलोनी, माधोपुर, थाना सिगरा को एनईआर ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, चोरी का माल रखने, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी, अंकित कुमार राय, अभय कुमार गुप्ता तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने अंजाम दिया। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post