बंगाल की खाड़ी में 'डीप डिप्रेशन' का असर, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) को लेकर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है, जिससे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में अचानक बाढ़, जलभराव और तेज हवाओं का खतरा भी जताया गया है।

आईएमडी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। मछुआरों को 29 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।झारखंड में 27 से 31 जुलाई के बीच आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने वाला है। 27 जुलाई की शाम से हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक व्यापक बारिश का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Advertisement

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, विदर्भ, सिक्किम और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी अलग-अलग दिनों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों से मौसम विभाग की ताजा सलाह का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post