नियमित मानदेय की मांग को लेकर पैरावेट पशुमित्रों ने एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार का किया ऐलान

नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर शासन स्तर से निर्णय नहीं होने से नाराज पैरावेट पशुमित्र, लेमैन इन्सीमीनेटर और मैत्री कार्यकर्ताओं ने एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया है। इस संबंध में संगठन की जिला इकाई की ओर से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि नियमित मानदेय को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। उनके अनुसार, 13 जनवरी 2026 को नियमित मानदेय का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। इससे प्रदेशभर के पैरावेट पशुमित्रों में आक्रोश है।

Advetisement

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 4 अगस्त तक मानदेय को लेकर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अगस्त को पशुपालन निदेशालय लखनऊ से विधानसभा तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। संगठन ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post