झोपड़पट्टी हटाए जाने के बाद डोम समाज ने सरकारी आवास की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

नदेसर स्थित खरबुजा शहीद के पास रह रहे डोम समाज के लोगों की झोपड़पट्टियां हटाए जाने के बाद सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग उठी है। डोम समाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समाज के लोगों के लिए आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि नगर निगम द्वारा बिना पूर्व सूचना और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था किए झोपड़पट्टियां हटा दी गईं। इससे समाज के लोगों के सामने बारिश के मौसम में रहने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से डोम समाज के प्रभावित परिवारों के लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराने और समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post