कारगिल विजय दिवस पर हिंदू युवा वाहिनी का शपथ ग्रहण समारोह, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से वाराणसी के एक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद पुरी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सूर्य राय ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और जनसेवा के लिए कार्य करने वाला संगठन है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए संगठन की गतिविधियों को गांव और मोहल्लों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post