नामवर सिंह की जन्मशती पर बीएचयू में 28 जुलाई से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग एवं अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ हिन्दी आलोचक प्रो. नामवर सिंह की जन्मशती के अवसर पर ‘नयी चाल की हिन्दी’ विषयक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 28 से 30 जुलाई तक महामना सभागार, मालवीय मूल्य अनुशीलन केन्द्र में किया जाएगा।

संगोष्ठी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, आलोचक, भाषाविद् और शोधकर्ता शामिल होंगे।संगोष्ठी में हिन्दी भाषा और साहित्य की विकास यात्रा के साथ वैश्वीकरण, अनुवाद, लोक परंपरा, मीडिया, डिजिटल युग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में हिन्दी की बदलती भूमिका, चुनौतियों और संभावनाओं पर विमर्श होगा।

Advertisement
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। कार्यक्रम में प्रो. सुषमा घिल्डियाल, प्रो. हरीश त्रिवेदी और प्रो. धनंजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में प्रस्तुत शोध-पत्रों का संकलन राजकमल प्रकाशन द्वारा पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। 

Advertisement

Advertisement





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post