कराटे चैंपियनशिप में नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12 पदक जीते

जन सुरक्षा एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट द्वारा आयोजित 6वीं इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026 में नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही और जेकेएस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब 250 से 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में प्रत्युष कुमार नंदन, नायरा पटेल, अयांसी सिंह, आयुष यादव और निखिल कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं तृषा राय, आदित्य कुमार और वरुण राजपुरोहित ने रजत पदक हासिल किया। शान्वी नंदन, अभीज्ञया राय, आराध्या वर्मा और अनन्या पटेल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Advertisement

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक राजेश राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय और समन्वयकों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस के लिए महत्वपूर्ण है। टीएसकेएफआई के अध्यक्ष रेंसिन अमित गुप्ता और कराटे प्रशिक्षक जयपाल कुमार सोनकर ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post