वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस जारी करते हुए अदालत में तलब किया है। यह कार्रवाई उनके उस कथित बयान को लेकर की गई है, जिसमें उन्होंने अमेरिका में कहा था कि भगवान राम “काल्पनिक” हैं।मामले की सुनवाई वाराणसी स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट-5 में हो रही है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का यह बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इसी आधार पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।
कोर्ट के निर्देश के अनुसार, राहुल गांधी को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।फिलहाल इस मामले में राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Tags
trendig

