DGP राजीव कृष्ण और ADG LO अमिताभ यश कंट्रोल रूम से नोएडा की स्थिति पर रखे हुए हैं कड़ी नजर

नोएडा की स्थिति को लेकर प्रदेश का पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश खुद कंट्रोल रूम से पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, दोनों अधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं और मौके पर तैनात अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

बताया जा रहा है कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस बढ़ाया गया है और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स को भी तैयार रखा गया है।पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post