आत्मरक्षा और योग प्रशिक्षण से बेटियों को किया जागरूक, सुरक्षित समाज का दिया संदेश

नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के तत्वावधान में नेवादा वार्ड स्थित स्कूल में बच्चों और क्षेत्रीय बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना रहा, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष एवं समाजसेविका ममता के नेतृत्व में हुआ। प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह ने बच्चों को सेल्फ डिफेंस के विभिन्न तरीके सिखाए और अचानक होने वाली घटनाओं से बचाव, मानसिक मजबूती तथा कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के बारे में जानकारी दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता भारद्वाज ने कहा कि आत्मरक्षा केवल सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी तरीका भी है। इस दौरान बच्चों को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। 







Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post