काशी में खुलेगा फ्लोरीकल्चर सेंटर, किसानों को मिलेगी वैज्ञानिक फूल खेती की ट्रेनिंग

धर्म नगरी काशी में अब फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कल्लीपुर कृषि विज्ञान केंद्र में आधुनिक फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 2 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार राय ने बताया कि इस सेंटर में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से फूलों की खेती की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे सालभर मंदिरों और धार्मिक आयोजनों के लिए फूलों की उपलब्धता बनी रहे।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में फूलों की भारी मांग रहती है, लेकिन मौसम खराब होने पर बाहर से फूल मंगाने पड़ते हैं। ऐसे में यह सेंटर स्थानीय उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने में मददगार साबित होगा। भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post