इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

कपसेठी थाना क्षेत्र निवासी अनिल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक के परिवार ने रोहनिया स्थित हेरिटेज अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार पेट दर्द और अन्य शारीरिक समस्याओं की शिकायत पर अनिल सिंह को मंगलवार को उपचार के लिए हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते उचित इलाज और निगरानी नहीं की गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजन नयन सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज की गंभीर स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा समय पर उपलब्ध नहीं कराई। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post