कोतवाली परिसर में महिला सिपाही ने कॉन्स्टेबल को किया किस, वीडियो वायरल; एसपी ने दोनों को किया निलंबित

जालौन, उत्तर प्रदेश। जालौन जिले में कोतवाली परिसर के अंदर एक महिला सिपाही द्वारा एक कॉन्स्टेबल को किस करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने जांच के आदेश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों द्वारा विभागीय अनुशासन का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस परिसर में इस प्रकार का आचरण सेवा नियमों और अनुशासन के विपरीत है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिस पर लोग विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपुष्ट जानकारी और अफवाहों से बचने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post