फायर सेफ्टी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, भूमि IAS समेत कई कोचिंग संस्थान सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने फायर सेफ्टी मानकों का पालन न करने वाले कई कोचिंग संस्थानों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। कार्रवाई की जद में भूमि IAS समेत कई प्रमुख कोचिंग संस्थान आए हैं।

हाल ही में लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी के तहत विभिन्न कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक भवनों की जांच की गई, जिसमें कई जगहों पर अग्नि सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां मिलीं।

अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फायर सेफ्टी के सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही सील किए गए संस्थानों को दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post