केतन हत्याकांड की जांच में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे, जहां कथित तौर पर केतन की हत्या की साजिश रची गई। इस मुलाकात का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसे जांच में अहम सबूत माना जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि कैफे में हुई बातचीत के दौरान दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पूछताछ में सिया ने बताया कि उसने केतन से शादी करने से इनकार कर दिया था, लेकिन वह लगातार उस पर दबाव बना रहा था और रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था।जांच अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई बार आपस में संपर्क किया था। कैफे का वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ रही है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


