भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जंगमबाड़ी वार्ड नंबर 89 मे अटल जी के विचारों को आत्मसात किया गया। साथ ही माल्यार्पण कर उनकों श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात् क्षेत्र मे पदयात्रा किया गया।
मुख्य अथिति के रूप मे महापौर अशोक तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही एवं पूर्व पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कृष्ण गुप्ता एवं दिलीप तुलसवानी को सम्मानित किया गया। साथ मे मण्डल अध्यक्ष सोमनाथ यादव,उपाध्यक्ष प्रभात विश्वकर्मा, पियूष भट्टाचार्य एवं नीरज बदलनी,महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी यादव, सेक्टर संयोजक अमित पाण्डेय रवि सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।