अस्सी घाट के सुबह ए बनारस मंच पर भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की 163वीं जयंती मनाई गई। जिसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मालवीय जी को पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया और उनके कार्यों को सराहा।
डॉ धीरेंद्र सिंह ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 163वीं जयंती पर अपने विचार व्यक्त किए। आश्रय सेवा संस्था व सुबह ए बनारस के तत्वावधान में जयंती का आयोजन पिछले पांच वर्षों से किया जा रहा है। इसके पूर्व कुलपतियों, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, कृषि वैज्ञानिकों तथा उत्कृष्ट कार्य कर रहे 300 महान विभूतियों का सम्मान किया गया है। देश की विभिन्न जगहों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।