भारत बना एशिया कप 2025 टी-20 चैंपियन

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की टीम कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के सामने 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के तिलक वर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए नाबाद 69 रन बनाए और अंत तक टिके रहे। आखिरी में रिंकू सिंह ने चौका जड़कर भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई। जीत के बाद मैदान और ड्रेसिंग रूम दोनों जगह जश्न का माहौल रहा, वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी मायूस दिखाई दिए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post