प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर वाराणसी कांग्रेस परिवार द्वारा महामृत्युंजय मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक कर दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में दारानगर स्थित प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रियंका गांधी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की जनता के लिए उनके संघर्षमय नेतृत्व की कामना की गई।कार्यक्रम में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी जी देश की राजनीति में संवेदनशीलता, साहस और जनसंघर्ष की प्रतीक हैं। वे निरंतर आम जनता, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही हैं। उनके जन्मदिन पर हम भगवान महामृत्युंजय से उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी जी का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का उदाहरण है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़ी है। आज का यह रुद्राभिषेक उनके लंबे और सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना के लिए किया गया है।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने जमीनी राजनीति को नई ऊर्जा दी है। वे हर वर्ग की पीड़ा को समझती हैं और सड़क से संसद तक संघर्ष करती हैं। वाराणसी कांग्रेस परिवार की ओर से हम उनके उज्ज्वल भविष्य और देश में सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए प्रार्थना करते हैं।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और संकल्प लिया कि वे उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।रुद्राभिषेक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पाण्डेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, मनोज वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरसिंह वर्मा, आकाश त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, रामजी गुप्ता, किशन यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post