चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा गुरुवट के पास देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुलेट सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी बंधन यादव पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश यादव, उम्र लगभग 26 वर्ष, बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान गोसाईपुर चौकी क्षेत्र के गुरुवट ग्राम सभा के पास उनकी मोटरसाइकिल और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बंधन यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ऑटो को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

.jpeg)
